योग क्या है (What is YOGA notes in hindi )
दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको योग के बारे में बताने वाले हैं कि योग क्या होता है इससे से जुड़े काफी सारे क्वेश्चन आपको फिजिकल एजुकेशन से रिलेटेड कोर्सेज में देखने को मिलते हैं तो आज के इस आर्टिकल में हमने उसको ही कवर किया है
योग (Yoga)
योग क्या है- योग
का सभी लोगों के जीवन में महत्व होता है योग के द्वारा ही व्यक्तियों का मुख्य रूप
से सर्वांगीण विकास होता है यह न केवल शारीरिक रूप से विकास करता है बल्कि मानसिक
रूप से विकास करने में सक्षम होता है यह हमें शारीरिक व मानसिक थकान व चिंता को कम
कर शांति प्रदान करता है
योग
वह साधन है जिससे हम अपनी गुप्त शक्तियों पर नियंत्रण कर पाते हैं यह स्वयं को
पूरी तरह जानने का एक स्रोत होता है यह हमारे बाहरी विचारों को दूर कर हमें
सकारात्मक विचार प्रदान करता है
योग
हमारे शारीरिक व मानसिक शक्तियों में वृद्धि देता है योग के माध्यम से तनाव व
चिंता कम होती है योग के ही माध्यम से कहीं बीमारियों में भी लाभ होता है साथ ही
यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मैं भी वृद्धि लाने में सक्षम होता है जो
हमें कई प्रकार की बीमारियों से दूर रखने में सक्षम होती है
जो
शरीर मन भावनाओं को संतुलित करना और उनके तालमेल बनाने का एक साधन होता है यह योग
आसन प्राणायाम मुद्रा बंद सत्कर्म और ध्यान एवं शुद्ध क्रियाओं के रूप में हमें
प्राप्त होता है या यह सभी इसके मुख्य रूप से अंग होते हैं
योग का महत्व एवं लाभ ( Benefit and
Importance of Yoga )
योग
के प्रयोग से शारीरिक व मानसिक उपचार में लाभ मिलता है साथी यह इनके क्षमताओं को
बढ़ाने में सक्षम होता है
योग
के प्रयोग से अनेक प्रकार की बीमारियों में लाभ होता है साथ ही है तनाव व चिंता को
कम कर मन को शांति प्रदान करता है व शारीरिक अंगों की क्रिया प्रणाली में वृद्धि
लाता है
योग
के माध्यम से अस्थमा मधुमेह रक्तचाप गठिया पाचन विकार और अन्य कई प्रकार की
बीमारियों में चिकित्सा प्रणाली के रूप में योग लाभकारी रहा है साथ ही इन प्रकार
की बीमारियों में योग के माध्यम से लाभ प्राप्त हुआ है साथी इन बीमारियों को अधिक
वृद्धि ने प्रदान करना भी योग कई कार्य है
योग
के द्वारा ही हम अपने मन इंद्रियों पर नियंत्रण कर सकते हैं परंतु ऐसा करने के लिए
हमें योग को लगातार वह सही प्रकार से करना होगा हमें समस्त योग क्रियाओं को सही
ढंग से करने पर ही लाभ प्राप्त होगा
योग
के द्वारा हमारी शारीरिक लचक में लाभ होता है यह हमारी हड्डियों व जोड़ों को मजबूत
बनाता है यह हमारी सहनशीलता में भी वृद्धि करता है यह हमारे शारीरिक अंगों की
क्रियाविधि में भी वृद्धि लाता है हमें अच्छे विचार उत्पन्न करने का प्रयास करता
है एवं हमें सकारात्मक विचार प्रदान करता है
योग
की क्रियाओं को अच्छे रूप से करने एवं समझने के लिए हमें अष्टांग योग का प्रयोग
करना होता है
अष्टांग
योग के अंतर्गत ही हम योग की सभी क्रियाओं को अच्छे रूप से समझ पाते हैं एवं उनका
लाभ ग्रहण करवाते हैं इसीलिए हमें योग के अंतर्गत अष्टांग योग के बारे में समझना
काफी जरूरी होता है इसके अंतर्गत ही हमें योग को करने के नियमों का ज्ञान होता है
साथ ही किस प्रकार में किन बातों का ध्यान रखते हुए हमें जो करना चाहिए वह भी हमें
इन्हीं से प्राप्त होता है तो चलिए अब हम अष्टांग योग के बारे में बात करते हैं
