BPEd Course Details in Hindi बीपीएड कोर्स की जानकारी योग्यता आयु , प्रवेश का तरीका , बीपीएड कोर्स का सिलेबस , बीपीएड कोर्स के बाद करियर विकल्प , बीपीएड कोर्स की बेस्ट यूनिवर्सिटी , बीपीएड कोर्स की फीस
बीपीएड- बैचलर ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन कोर्स 2 साल 4 सेमेस्टर का होता है कुछ महाविद्यालय व विद्यालय द्वारा इसे 2 वर्ष में वार्षिक पेपर के माध्यम से भी कराया जाता है जो NCTE नेशनल कॉउन्सिल ऑफ़ टीचर एजुकेशन के माध्यम से कराया जाता है 12 वी के बाद 4 वर्ष एवम ग्रेजुएशन के बाद २ वर्ष की बीपीएड कोर्स की अवधि होती है कुछ ही यूनिवर्सिटी 12 वी के बाद 4 वर्ष की बीपीएड कोर्स कराती है जिसमे CUET UG के माध्यम से एवं कुछ यूनिवर्सिटी में लिखित एवं शारारिक परीक्षण के माध्यम से प्रवेश होता है
Eligibilty (योग्यता)
- बीपीएड कोर्स 12 वी में कम से कम 50% मार्क्स के साथ ही की जा सकती है जिसमे शारीरिक शिक्षा विषय हो
- ग्रेजुएशन में कम से कम 50% मार्क्स के साथ कोई योग्य खेल प्रमाणपत्र हो जो स्कूल , कॉलेज या सरकारी फेडरेशन का खेल प्रमाणपत्र , जिला , राज्य या राष्ट्रीय लेवल का हो
- ग्रेजुएशन में कम से कम 50% मार्क्स के साथ शारीरिक शिक्षा विषय होना चाहिए
- शारीरिक शिक्षा विषय में ग्रेजुएशन में कम से कम 45 % होने चाहिए
Age (आयु )
NCTE के दिशानिर्देश के अनुसार OBC एवं GENERAL वर्ग 28 वर्ष तक एवं SC /ST वर्ग 33 वर्ष एवं पूर्वी सरकारी कर्मचारी 42 वर्ष की आयु तक बीपीएड कोर्स कर सकते है ये आयु में छूट को ध्यान में रखते हुए बताये गए है राज्य गोवेर्मेंट या विद्यालय अपने अनुसार आयु में छूट प्रदान करेगा
Admission Process (प्रवेश का तरीका)
कुछ यूनिवर्सिटी CUET UG के माध्यम से एवं कुछ यूनिवर्सिटी में लिखित एवं शारारिक परीक्षण के माध्यम से प्रवेश होता है कुछ यूनिवर्सिटी केवल डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर भी प्रवेश करती है
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक परीक्षण
- डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन
- इंटरव्यू
बीपीएड कोर्स करने वाला व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ हो उसका मेडिकल सर्टिफिकेट लगता है उसका शारीरिक परीक्षण होता है जिसे पास करने के उपरांत ही प्रवेश होता है NCTE द्वारा डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के कड़े आदेश के अनुसार केवल योग्य आवेदक का ही प्रवेश संभव होता है
BPEd Course Syllabus (बीपीएड कोर्स का सिलेबस )
बीपीएड कोर्स के अंतर्गत खेल प्रसिक्षण , शारीरिक शिक्षा , एनाटोमी एंड फिजियोलॉजी , स्वास्थ्य शिक्षा , निर्णयन एवं प्रसिक्षण , योग एजुकेशन , संगठन एवं प्रसाशन , खेल पोषण , खेल मनोविज्ञानं , खेल प्रबंधन , शारीरिक शिक्षा में मापन एवं मूल्यांकन , पेशीय गति विज्ञानं एवं जैव यांत्रिकी विज्ञानं आदि विषय के बारे में अध्यन कराया जाता है
Career Opportunities after BPEd Course (बीपीएड कोर्स के बाद करियर विकल्प )
- शारीरिक शिक्षा शिक्षक: स्कूलों और कॉलेजों में शारीरिक शिक्षा और खेल को बढ़ावा देने के लिए काम करें। जोकि सरकारी एवं प्राइवेट दोनों ही विभाग में अनेको अवसर प्रदान करते है
- खेल प्रशिक्षक: अनेको खेल विभागों में एथलीटों को प्रशिक्षित और विकसित करना। साथ ही स्कूलों एवं अपने प्रसिक्षण केंद्र में खेलो का अभ्यास कराना
- फिटनेस ट्रेनर: जिम और फिटनेस सेंटरों में फिटनेस प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान करें। जिसके अवसर भी बड़ी मात्रा में प्राप्त होते है
- खेल प्रबंधक: खेल टीमों, क्लबों और आयोजनों का प्रबंधन करें।
- स्वास्थ्य शिक्षक: शैक्षिक संस्थानों या सामुदायिक कार्यक्रमों में स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा दें।
- पुनर्वास विशेषज्ञ: अस्पतालों या क्लीनिकों में काम करके रोगियों को शारीरिक व्यायाम के माध्यम से स्वस्थ होने में मदद करते हैं।
- खेल पत्रकार: खेल आयोजनों को कवर करें और समाचार पत्रों, पत्रिकाओं और ऑनलाइन प्लेटफार्मों के लिए लिखें।
- उद्यमी: अपना स्वयं का फिटनेस सेंटर, खेल अकादमी या वेलनेस कंसल्टेंसी शुरू करें।
- योग के विभागों में भी अनेको प्रकर के अवसर प्रदान हो रहे है
BPEd Course Fee Structure (बीपीएड कोर्स की फीस)
बीपीएड कोर्स की सरकारी विद्यालय की फीस 10-15K वार्षिक , वही सरकारी विद्यालय द्वारा सेल्फ फाइनेंस फीस 40 – 50 K एवं गैर सरकारी विद्यालय की फीस 1 लाख तक होती है अगर आपको कम से कम फीस में बीपीएड कोर्स को नॉन अटेंडिंग मोड में करना चाहते हो थो हमसे सम्पर्क करे
BPEd Course Best University (बीपीएड कोर्स की बेस्ट यूनिवर्सिटी)
निम्न दी गयी यूनिवर्सिटी शारीरिक शिक्षा कोर्स के लिए अच्छी यूनिवर्सिटी है
- लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई), ग्वालियर, मप्र
- बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी, यूपी
- दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू), दिल्ली
- पंजाब विश्वविद्यालय, पंजाब
- एमिटी यूनिवर्सिटी
- चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, मोहाली
- डॉ. एम.जी.आर. शैक्षिक एवं अनुसंधान संस्थान, चेन्नई
- एमडीयू रोहतक, हरियाणा
- महात्मा गांधी विश्वविद्यालय (एमजीयू), कोट्टायम, केरल
- कालीकट विश्वविद्यालय, कालीकट, केर
- एलपीयू जालंधर, पंजाब
हम आशा करते है हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको पसंद आयी होंगी शारीरिक शिक्षा के सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल पर भी विजिट करके जानकारी प्राप्त कर सकते है हम शारीरिक शिक्षा के फ्री नोट्स , महत्वपूर्ण जानकारी , एडमिशन , बुक भी कम से कम प्राइस में प्राप्त कराते है



