लचीलापन क्या है इसकी क्षमता कैसे बढ़ाये
लचीलापन क्या है ( what is flexibility )
लचीलापन मुख्य रूप से सभी मनुष्य के लिए आवश्यक क्षमता है क्योकि हम अपनी सभी दैनिक क्रिया ( जैसे- उठना, बैठना, झुकना , उठाना, चलना , कूदना , सीढ़ी पर चढ़ना उतरना इत्यादि) इसकी मदद करते है जिसको ये आसान भी बनाता है अन्य सभी क्षमता के मुकाबले लचीलापन सामान्य जीवन में ज्यादा लाभकारी क्षमता होती है पर्याप्त लचीलापन होने पर ही व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ रह सकता है एक स्वस्थ शरीर प्राप्त करने हेतु सभी व्यक्ति को पर्याप्त लचीलापन आवश्यक है लचीलापन कितने प्रकार का होते है
लचीलेपन से अभिप्राय मुख्य रूप से हमारी जोड़ो में होनी वाली गति से होता है हमारे जोड़ो व मासपेशी की गति जितनी अधिक होगी उतनी ही उनमे लचक होगी जिससे उनका लचीलापन अधिक होता है जबकि कभी कभी हमारे शरीर की जोड़ व् मासपेशी में अधिक लचक नहीं होती जिससे हमारी दैनिक क्रिया उपयुक्त रूप से नहीं हो पाती है अच्छा स्वस्थ प्राप्त करने हेतु जोड़ व मासपेशी में अच्छी गति व लचक होनी आवश्यक है
लचीलेपन के विकास के कई फायदे है यह गति की सीमा को बढ़ाते है यह आपके जोड़ो और मासपेशी की गति को बढ़ाने में मदद करते है इसके सर्वाधिक फायदा खिलाडी को होता है लचीलापन खिलाडी की गति व खेल तकनीक में भी सुधार लाता है
यह आपके चोट के जोखिम को भी कम करते है क्योकि सभी खेल की क्रिया व हल-चल मासपेशी व जोड़ो की गति व संकुचन पर निर्भर करती है जब किसी खिलाडी की मासपेशी प्राप्त रूप लचीली हो जाती है तो शारीरिक क्रिया के दौरान घायल होने की संभावना कम हो जाती है
लचीलेपन के प्रकार ( Type of flexibilty )
- क्रियाशील लचीलेपन (Active Flexibility).
- अक्रियाशील लचीलेपन (Passive Flexibility)
क्रियाशील लचीलापन (Active Flexibility)
इस प्रकार के लचीलेपन बिना किसी बाहरी सहायता के किये जाते है जो हमारे जोड़ व मासपेशी की गति को बढ़ाते है तथा शरीर को पर्याप्त लचक प्रदान करते है इस प्रकार के लचीलेपन में मुख्य कुछ एरोबिक व्यायाम व व्यायाम सम्मिलित होते है जिनमे किसी बाहरी उपकरण की आवश्यकता न हो
अक्रियाशील लचीलापन ( Passive Flexibility)
इस प्रकार के लचीलेपन में बाहरी सहायता की आवश्यकता होती है जिसके द्वारा हमारे जोड़ो व मासपेशी की गति को बढ़ाया जाता है जो हमारे शरीर को पर्याप्त लचक प्रदान करता है इस प्रकार के लचीलेपन में भी एरोबिक व्यायाम जैसे- दौड़ना , कूदना , साइकिलिंग। , स्ट्रेचिंग आदि सम्मिलित होते है
लचीलेपन का विकास
लचीलेपन में सुधार का एक तरीका है की हमे अपने दैनिक फिटनेस क्रियाओ में खिचाव वाले व्यायाम को सम्मिलित करनाचाहिए इन विधि के अंतर्गत हमे 6-8 सेकंड तक मासपेशी में अधिकतम खिचाव की क्रिया को अपनी शारीरिक योग्यता के अनुसार करना चाहिए
Nice
Nice
keep it up
Keep it up